Mahasamund Congress Controversy: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर बवाल! इस जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपस में भिड़े पार्टी पदाधिकारी, आई हाथपाई तक की नौबत

Ads

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर बवाल! इस जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपस में भिड़े पार्टी पदाधिकारी, Mahasamund Congress Controversy Video

महासमुंद। Mahasamund Congress Controversy: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह किस कदर हावी है? समय-समय पर आती घटनाएं सबकुछ बयां कर देती है। ऐसा की एक मामला अब महासमुंद जिले से सामने आया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया, जब प्रेसवार्ता के बाद पार्टी पदाधिकारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और तोड़फोड़ की नौबत आ गई। घटना से संगठन के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।

Mahasamund Congress Controversy: जानकारी के अनुसार, महंगाई के मुद्दे पर जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) में अपेक्षाकृत कम उपस्थिति रही। इसी बात को लेकर बैठक के बाद जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष और एक पार्षद के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यालय के अंदर कुर्सियों और कांच के बर्तनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी और संगठन स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ेंः-