केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार, लोकसभा की तरह जीत का किया दावा

Ads

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार, लोकसभा की तरह जीत का किया दावा

  •  
  • Publish Date - December 18, 2019 / 03:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

कोरिया। केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया जिले के प्रवास पर सरगुजा सांसद रेणुका सिंह पहुँची। पहली बार पहुँचने पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में उनका जोरदार स्वागत हुआ । यहाँ जिले भर से आये भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंत्री रेणुका सिंह का सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें — मतदाता खुद निकाल सकते हैं अपनी वोटर आईडी, मतदान प्रतिशत बढ़ाने बनाए जा रहे सेल्फी जोन

अपने प्रवास के दौरान रेणुका सिंह नगर निगम चिरमिरी भी गई और यहां बड़ी बाजार और हल्दीबाड़ी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कांग्रेस विधायक द्वारा अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने को लेकर कटाक्ष भी किया और लोकसभा चुनाव की तरह नगरीय निकाय में भी बीजेपी की जीत का दावा किया।

यह भी पढ़ें — टोकन जारी करने में लापरवाही बरतने पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी निलंब…

चिरमिरी के भाजपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक में भी वह शामिल हुई। यहा पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा और कहा कि पूरे देश में आदिवासी महोत्सव का आमंत्रण देने वाले सीएम का आमंत्रण उन्हें नही मिला। भूपेश बघेल को उनसे डर लगता है ।

यह भी पढ़ें — प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष बदसलूकी का मामला, जिला महामंत्री से जवाब तलब

रेणुका ने कहा कि सीएम कहते हैं कि कोई फ़ाइल उनके पास नही आती और मैं पचास फ़ाइल पर साइन करती हूं। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पॉवले पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल मौजूद रहे।