Chhattisgarh Guest Teacher Strike News: काम पर नहीं लौटे तो खत्म होगी सेवा, छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों को सरकार का अंतिम अल्टीमेटम, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी

Ads

Chhattisgarh Guest Teacher Strike News: काम पर नहीं लौटे तो खत्म होगी सेवा, छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों को सरकार का अंतिम अल्टीमेटम, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 09:58 AM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 10:19 AM IST

Chhattisgarh Guest Teacher Strike News: काम पर नहीं लौटे तो खत्म होगी सेवा, छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों को सरकार का अंतिम अल्टीमेटम, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दिया
  • समय सीमा तक नहीं लौटने पर सेवाएं समाप्त करने और वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश
  • स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए

रायपुर। Chhattisgarh Guest Teacher Strike News: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों की हड़ताल पर राज्य सरकार सख्त हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि शासकीय विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षक विगत दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इससे विद्यार्थियों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग (Chhattisgarh Guest Teacher Strike News) के पत्र के तहत शाला प्रबंध समिति द्वारा नियुक्त हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्था में पुनः अध्यापन कार्य पर लौटने के लिए शाला प्रबंध समिति के माध्यम से निर्देशित किया जाए। यदि निर्धारित तिथि तक संबंधित अतिथि शिक्षक कार्य पर वापस नहीं लौटते हैं, तो संदर्भित निर्देशों की कंडिका 7.3 के प्रावधानों के अनुसार उनकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

संविलियन समेत कई मांग पर बैठे थे शिक्षक

Chhattisgarh Guest Teacher Strike News दरअसल, प्रदेश भर के अतिथि  शिक्षक और विद्या मितान 1 जुलाई से दुर्ग के पटेल चौक स्थित डीईओ कार्यालय के पास अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण, संविलियन, समान अधिकार और समान वेतन की मांग है। सोमवार को अतिथि शिक्षकों ने स्कूल  शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दुर्ग स्थित मंत्री बंगले का घेराव करने का प्रयास किया था। रायपुर में शिक्षा मंत्री से बातचीत भी की, लेकिन उस मुलाकात में कोई निर्णय नहीं निकल पाया।

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों को क्या निर्देश दिए गए हैं?

हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई 2026 तक अपने विद्यालय में वापस कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

यदि अतिथि शिक्षक 27 जुलाई तक नहीं लौटते हैं तो क्या होगा?

निर्धारित समय तक कार्य पर नहीं लौटने पर उनकी अध्यापन व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी और वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

यह आदेश किस विभाग ने जारी किया है?

यह आदेश छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है।

सरकार ने यह सख्त फैसला क्यों लिया?

हड़ताल के कारण नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

विद्यार्थियों की पढ़ाई कैसे जारी रहेगी?

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था कर नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए।