उप्र : बलरामपुर में ट्रेन की चपेट में आने से किसान व पांच भैंसों की मौत

उप्र : बलरामपुर में ट्रेन की चपेट में आने से किसान व पांच भैंसों की मौत

उप्र : बलरामपुर में ट्रेन की चपेट में आने से किसान व पांच भैंसों की मौत
Modified Date: April 29, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: April 29, 2026 6:35 pm IST

बलरामपुर, 29 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गैसड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान और उसकी पांच भैंसों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार देर शाम की है। तुलसीपुर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुखरामपुर निवासी राम नरेश यादव (65) अपनी भैंसों को चराकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान तुलसीपुर और गैसड़ी रेलवे स्टेशन के बीच गोंडा से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से राम नरेश यादव और उनकी पांच भैंसों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गैसड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत


लेखक के बारे में