शह मात The Big Debate: बस्तर में निवेश की रेस..क्यों मचा सियासी क्लेश? कांग्रेस ने इन्वेस्टर समिट पर क्यों उठाए सवाल? देखिए पूरी रिपोर्ट
CG News: बस्तर में निवेश की रेस..क्यों मचा सियासी क्लेश? कांग्रेस ने इन्वेस्टर समिट पर क्यों उठाए सवाल? देखिए पूरी रिपोर्ट
CG News | Photo Credit: IBC24
- बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट से 967 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
- 2100 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना
- कांग्रेस ने आयोजन को ढकोसला बताते हुए MoU सार्वजनिक करने की मांग की
रायपुर: CG News हर राज्य चाहता है कि उसके राज्य में निवेश आए ताकि युवाओं को रोजगार मिले। विकास के रास्ते खुलें और यही काम छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है। साय सरकार छग में निवेश लाने के लिए लगातार इन्वेस्टर समिट कर रही है। हाल ही में सरकार ने एक ऐसा आय़ोजन बस्तर में भी किया, लेकिन विपक्ष में बैठी कांग्रेस को ये रास नहीं आ रहा, उसके आरोपों का लब्बोलुआब ये है कि सरकार इन्वेस्टर समिट के बहाने ढकोसला कर रही है और बस्तर में आई बाढ़ के बाद व्यवस्थाओं की विफलता छिपाने के लिए लीपापोती की जा रही है।
CG News बस्तर में निवेश के लिए सरकार ने इंवेस्टर कनेक्ट मीट का आयोजन किया। उद्देश्य था कि बस्तर में निवेश आए ताकि बस्तर में उद्योग धंधे लगे, बस्तर के लोगों को रोजगार मिले। औद्योगिक नीति 2024-30 को निवेशकों के आगे रखकर सरकार ने अपना विजन पेश किया। इसी का नतीजा है कि बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में 967 करोड़ ₹ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे 2100 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है और इतना ही नहीं उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन की दिशा में विकास की संभावनाएं खुलेंगी। इधर कांग्रेस का कहना है कि बस्तर बाढ़ में डूबा है और सरकार राहत सामग्री पहुंचा नहीं पा रही है और अब इससे ध्यान भटकाने के लिए बस्तर कनेक्ट का आयोजन कर रही है। कांग्रेस इन्वेस्टर्स मीट पर सवाल उठाते हुए MoU सार्वजनिक करने की मांग की, तो बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बस्तर से उद्योगों को भगाने का काम किया था।
एक तरफ सरकार बस्तर में निवेश के लिए कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस इसे ढकोसला बता रही है। लेकिन सवाल ये है कि अगर बस्तर में निवेश आता है तो लोगों को रोजगार मिलेगा। बस्तर का विकास होगा, तो क्या सियासत के लिए कांग्रेस विकास विरोधी हो गई है? या बस्तर में आई बाढ़ को लेकर कांग्रेस का कनसर्न जायज है।

Facebook


