Ambikapur Snake Bite: छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की मौत, जमीन पर सोई थी तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, गांव में छाया मातम

Ambikapur Snake Bite: छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की मौत, जमीन पर सोई थी तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, गांव में छाया मातम

Ambikapur Snake Bite: छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की मौत, जमीन पर सोई थी तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, गांव में छाया मातम

Ambikapur Snake Bite: छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की मौत, जमीन पर सोई थी तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, गांव में छाया मातम /image: IBC24 File

Modified Date: September 11, 2026 / 01:23 pm IST
Published Date: September 11, 2026 1:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर में महिला सरपंच की सर्पदंश से मौत
  • घर में सोते समय करैत सांप ने काटा
  • इलाज के दौरान मौत, गांव में छाया मातम

अंबिकापुर। Ambikapur Snake Bite News: बरसात के दिनों में सांप के काटने का खतरा बढ़ जाता है, इसी बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला सरपंच की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत बतौली की वर्तमान महिला सरपंच जगरमती पैंकरा (Jagramati Painkra) की सर्पदंश (Chhattisgarh Snake Bite News) से मौत हो गई है। सरपंच (Chhattisgarh Woman Sarpanch Death) की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। फिलहाल बतौली पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

इलाज के दौरान मौत (Ambikapur Snake Bite)

Snake Bite Death Chhattisgarh मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात खाना खाने के बाद जगरमती पैंकरा घर में ही जमीन पर सोई थी। करीब रात 10 बजे सोने के बाद लगभग 2 बजे जगरमती को करैत सांप ने काट लिया। उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी। तभी परिजनों को बिस्तर पर करैत सांप दिखाई दिया। इसके बाद सरपंच को परिजन तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत (Ambikapur Snake Bite News) हो गई। सरपंच की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। हर किसी की आंखें नम हो गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.