छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की

Ads

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 04:46 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 04:46 PM IST

रायपुर, 12 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक इलाके में एक महिला कांस्टेबल ने अपने घर में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पूजा कुशवाहा (30) के तौर पर हुयी है। वह आजाद चौक थाने में तैनात थी जबकि थाने के पीछे की तरफ स्थित पुलिस के सरकारी आवास में रहती थीं।

पुलिस उपायुक्त (रायपुर पश्चिम) संदीप पटेल ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि कुशवाहा को उनके पति द्वारा रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया, यह फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।’’

पटेल ने कहा, ‘‘‘फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी’ (एफएसएल) की एक टीम ने पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

भाषा

यासिर रंजन

रंजन