Morena Couple Suicide: भागकर की थी शादी, परिवार के विरोध से टूटा कपल, अब दोनों ने उठाया ये खौफनाक कदम

Ads

भागकर की थी शादी, परिवार के विरोध से टूटा कपल, अब दोनों ने उठाया ये खौफनाक कदम, Morena Couple Suicide News and Latest Update

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 07:21 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 07:22 PM IST

मुरैना। Morena Couple Suicide: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नूराबाद थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने नदी पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी से दोनों के शव बरामद किए। पुल पर दोनों की बाइक भी खड़ी मिली है।

Morena Couple Suicide: पुलिस के अनुसार मृत युवती दतिया जिले की निवासी थी, जबकि युवक मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और उन्होंने घर से भागकर विवाह भी कर लिया था। घटना के बाद आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों ने परिवार वालों पर उन्हें साथ नहीं रहने देने और लगातार परेशान किए जाने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि युवक पर चोरी के आरोप लगाए जा रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। वहीं दोनों के परिजन उनके रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। इन परिस्थितियों से परेशान होकर दोनों ने सह नदी पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा तलाशी अभियान चलाकर दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।