Dhamtari Crime News: छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, मामूली सी बात पर दिया वारदात को अंजाम
Dhamtari Crime News: धमतरी जिले में छोटे भाई पनिश कुमार नवरंगे ने अपने ही बड़े भाई कन्हैया लाल नवरंगे की हत्या कर दी।

Chhatarpur Road Accident News | Photo Credit: IBC24 File Photo
धमतरी: Dhamtari Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के छिपली गांव में भाईयों के बीच हुए एक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। यहां छोटे भाई पनिश कुमार नवरंगे ने अपने ही बड़े भाई कन्हैया लाल नवरंगे की हत्या कर दी। घटना नगरी थाना क्षेत्र की है, जहां शराब के नशे में धुत्त दोनों भाइयों के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि पनिश कुमार ने गुस्से में डंडे से पीट-पीटकर अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया।
दोनों भाइयों में अक्सर होता था विवाद
Dhamtari Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अक्सर शराब के नशे में झगड़ते रहते थे, लेकिन इस बार मामला इतना गंभीर हो गया कि कन्हैया लाल की जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पनिश कुमार को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद आपसी घरेलू कलह का नतीजा था, जिसे शराब की लत ने और भड़काया। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त मे है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
https://youtu.be/H2KTGm6nA7c?si=Zq8_BpMjBR7MmoTd
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: younger brother killed the elder brother, the incident took place over a trivial matter
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm