Raipur Crime News: लहूलुहान हुई राजधानी!.. प्रेम-प्रसंग के चलते एक ही दिन में कत्ल की दो वारदातों से दहल उठा रायपुर, अब इस इलाके में युवक को उतारा मौत के घाट
Raipur Crime News: रायपुर में शुक्रवार के दिन हत्या की दो वारदातों को अंजाम दिया गया है। दोनों ही मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए हैं।

Raipur Crime News/Image Credit: AI
- रायपुर में शुक्रवार के दिन हत्या की दो वारदातों को अंजाम दिया गया है।
- दोनों ही मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए हैं।
- दो हत्याओं के बाद रायपुर पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से एक तरफ जहां पुलिस की टीम लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर में एक के बाद एक बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। रायपुर में शुक्रवार के दिन हत्या की दो वारदातों को अंजाम दिया गया है। दोनों ही मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए हैं। पहले मामले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। वहीं दूसरे मामले में प्रेम प्रसंग के चलते ही एक युवक की हत्या कर दी गई। राजधानी में एक के बाद एक हुई दो हत्याओं के बाद रायपुर पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में आमानाका थाना क्षेत्र में स्थित AIIMS अस्पताल के सामने एक युवक की हत्या कर दी गई। यहां युवती के साथ आए युवक ने परम सिंह नाम के युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान परम सिंह कार की छत पर चढ़ गया था। इसके बाद आरोपी युवक कुछ दूर जाने के बाद ब्रेक मारा। (Raipur Crime News) ब्रेक लगने के बाद युवक कार से साइड पर गिरा और इसके बाद आरोपी उसे घसीटता हुआ ले गया। थोड़ी दूर जानें के बाद परम सिंह सड़क किनारे गिर गया और आरोपी युवक अपनी कार लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने युवती को लिया हिरासत में
Raipur Crime News: इस पूरी वारदात की जानकारी मिलते ही आमानाका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अप्पने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने आरोपी युवक के साथ आई युवती को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम युवती से पूछताछ कर रही है और आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बॉयफ्रेंड ने की थी गर्लफ्रेंड की हत्या
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शुक्रवार की दोपहर में राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के एक होटल में रिमन मंडावी नाम की युवती अपने बॉयफ्रेंड कृष्ण कुमार भरद्वाज के साथ होटल के कमरा नंबर 401 में रुकी हुई थी। (Raipur Crime News) इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने के बाद युवक ने अपने पास रखा चाकू निकाला और युवती पर हमला कर दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Agra Viral Video: मेटाडोर में आए शख्स ने कूड़ेदान में फेंके तिरंगे और भगवा झंडे, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, आप भी देखें यहां
- Van Mitra Honorarium Hike 2026: आख़िरकार बढ़ गया मानदेय.. CM ने दी स्वतंत्रता दिवस की सौगात.. इस विभाग के कर्मचारियों के सैलरी में हो गया बड़ा इजाफा
- Karregutta Tiranga Yatra : जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, वहां फहरा तिरंगा! 600 KM की यात्रा के बाद कर्रेगुट्टा पर ऐतिहासिक ध्वजारोहण
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Youth murder in Raipur
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm