Ayodhya News | Photo Credit: IBC24 File Photo
रायपुर: Raipur Crime News प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है। यहां आए दिन अलग अलग इलाकों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां होटल में एक युवक की हत्या कर दी गई है।
Raipur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना गंज थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृत सद्दाम युवती के साथ शनिवार को होटल में रुका था। जिसके बाद आज युवक की लाश मिली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस महिला मित्र पर हत्या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के गले में चाकू के निशान है। कई बार चाकू से वार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।