Chhindwada Death News: सही साबित हुई IBC24 की आशंका, जहरीली दवा ने ही ली 9 बच्चों की जान, कफ सिरप के चलते हुई बच्चों की मौत
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक में हुई 9 मासूम बच्चों की संदिग्ध मौतों की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। जिस आशंका को पहले IBC24 ने …

Chhindwada Death News
- छिंदवाड़ा- सही साबित हुई IBC24 की आशंका
- जहरीली दवा ने ही ली 9 बच्चों की जान
- कोल्डड्रिफ कफ सिरप पीने से ही हुई बच्चों की मौत
Chhindwada Death News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक में हुई 9 मासूम बच्चों की संदिग्ध मौतों की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। जिस आशंका को पहले IBC24 ने प्रमुखता से उठाया था, वह अब सच्चाई में तब्दील हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि बच्चों को दी गई कोल्डड्रिफ कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) नामक खतरनाक रसायन की 48.6% मात्रा पाई गई है, जो इंसान के शरीर के लिए ज़हर से कम नहीं है।
रिपोर्ट आई सामने
ड्रग कंट्रोलर की जांच रिपोर्ट के अनुसार, कोल्डड्रिफ सिरप पीने से ही बच्चों की किडनी फेल हुई, जिसके चलते उनकी जान चली गई। डायएथिलीन ग्लाइकॉल एक औद्योगिक सॉल्वेंट है, जिसका उपयोग व्हीकल इंडस्ट्री में कूलेंट बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन कुछ दवा निर्माता इसे कफ सिरप में मिठास और खुशबू के लिए गैरकानूनी रूप से मिला देते हैं, जो बेहद घातक है खासकर बच्चों के लिए।
कोल्डड्रिफ सिरप का पूरा स्टॉक जब्त करने के दिए आदेश
इन घटनाओं के बाद तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग ने कोल्डड्रिफ सिरप में ज़हर की पुष्टि की है। वहीं मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोलर ने तुरंत प्रभाव से राज्यभर के ड्रग इंस्पेक्टर्स को आदेश जारी किए हैं कि कोल्डड्रिफ सिरप का पूरा स्टॉक जब्त कर फ्रीज़ किया जाए और इसकी बिक्री किसी भी सूरत में ना होने दी जाए। इसके अलावा, चेन्नई स्थित श्रेसन फार्मा कंपनी के सभी उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है और उनके सभी फार्मा उत्पादों के सैंपल जब्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस पूरी घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय डॉक्टरों ने बिना उचित जांच के बच्चों को कफ सिरप और इंजेक्शन दे दिए। इलाज के बाद बच्चों में उल्टी, पेशाब रुकने और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। जब परिजन उन्हें छिंदवाड़ा और नागपुर के बड़े अस्पतालों में ले गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रीनल बायोप्सी से पता चला कि बच्चों की किडनी में टॉक्सिक इंफेक्शन था।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhindwada Death News: IBC24's suspicions proved correct, 9 children died due to toxic medicine, cough syrup.
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm