Chhindwara Crime News: निर्मोही माँ का खौफनाक फैसला.. पहले दो मासूम बच्चों को पिलाया जहर और फिर खुद उठाया ये कदम, मची सनसनी
छिंदवाड़ा के बांसखेड़ा गाँव में पारिवारिक कलह से परेशान बेबी धुर्वे ने अपने दो बच्चों के साथ कीटनाशक पी लिया। पति ने तीनों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने …

Chhindwara Crime News
- छिंदवाड़ा में माँ ने दो बच्चों संग ज़हर पीया।
- पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह।
- तीनों अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर।
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले में एक माँ ने खौफनाक कदम उठा लिया है। पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कीटनाशक पी लिया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका छिंदवाड़ा ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Chhindwara Crime News जानकारी के अनुसार, यह घटना छिंदवाड़ा के चांद थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गाँव की है। मंगलवार सुबह बेबी धुर्वे ने अपने पति द्वारा खेतों में सिंचाई के लिए लाए गए कीटनाशक को अपने 6 और 3 साल के बेटे प्रतीक और हर्षित को पिलाया फिर खुद भी इसका सेवन कर लिया।
तीनों की तबीयत तेज़ी से बिगड़ने लगी।
Chhindwara Crime News तीनों की तबीयत तेज़ी से बिगड़ने लगी और उन्हें लगातार उल्टियाँ होने लगीं। यह देखकर पति तीनों को अपने निजी वाहन से छिंदवाड़ा ज़िला अस्पताल ले गया, डॉक्टरों ने पति को जानकारी देते हुए बताया कि, तीनो ने एक साथ ज़हरीला कीटनाशक का सेवन किया है। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया हैं। अस्पताल ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी।
पारिवारिक कलह से परेशान थी महिला
महिला के इस खौफनाक कदम के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। फ़िलहाल, तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका छिंदवाड़ा ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के चांद थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गाँव में हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Mother in Chhindwara Consumes Pesticide with Two Children Amid Family Dispute
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am