BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Chhindwara Truck Accident: छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसे की खबर! ट्रक पलटने से दो लोगों की मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

छिंदवाड़ा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

chhindwara news

chhindwara news

muskan mishra
Published: 20 Dec 2025 | 10:32 pmModified: 20 Dec 2025 | 10:32 pm
HIGHLIGHTS
  1. छिंदवाड़ा दमुआ-सारणी रोड पर ट्रक पलटा
  2. सीमेंट से लदा ट्रक हुआ अनियंत्रित, दो की मौत
  3. चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Chhindwara Truck Accident: छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत दमुआ–सारणी मार्ग पर सीमेंट से लदा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के पलटते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

सीमेंट से लदा ट्रक पलटा

Chhindwara Truck Accident: प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा ट्रक तेज रफ्तार में दमुआ-सारणी रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही उसके नीचे दबने और आसपास गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही दमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत दमुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दमुआ थाना क्षेत्र की घटना

Chhindwara Truck Accident: हादसे के बाद दमुआ-सारणी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके से ट्रक को हटवाकर सड़क को साफ कराया और आवागमन बहाल किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का असंतुलित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-

Shivpuri News: मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुद के शरीर का कांटा ये अंग, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती 

Keshkal Rape News: केशकाल में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, बच्ची के साथ राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: News of a road accident in Chhindwara!

शहर की खबरें

छिंदवाड़ा

और भी पढ़ें ›
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm