Kamalnath on EVM: EVM को लेकर छिड़ी जंग! पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- ‘अमेरिका-जापान जैसे देश नहीं करते इस्तेमाल’
Kamalnath on EVM : कमलनाथ ने एक बार फिर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
- कमलनाथ ने एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
- कमलनाथ ने कहा कि दुनिया के विकसित देश जैसे अमेरिका और जापान ईवीएम का उपयोग नहीं करते।
- हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर पर फिर से मजबूत हो-कमलनाथ
अजय द्विवेदी/छिंदवाड़ा। Kamalnath on EVM: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक बार फिर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अपने चार दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे के पहले दिन हवाई पट्टी पर मीडिया से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा कि दुनिया के विकसित देश जैसे अमेरिका और जापान ईवीएम का उपयोग नहीं करते, क्योंकि उन्हें इस बात की आशंका है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।
Kamalnath on EVM: कमलनाथ ने कहा, “जब अमेरिका और जापान जैसे देश ईवीएम का इस्तेमाल नहीं करते, तो हमें भी सोचना होगा कि क्या हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है।” इससे पहले उन्होंने हाल ही में अहमदाबाद में संपन्न कांग्रेस अधिवेशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि पार्टी अब गांव-गांव और हर पोलिंग बूथ तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में काम कर रही है।
“हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर पर फिर से मजबूत हो। हर कार्यकर्ता को सक्रिय कर पोलिंग बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करना होगा।” कमलनाथ की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब विपक्ष लगातार चुनावों की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कमलनाथ ने कहा कि अमेरिका और जापान जैसे देश ईवीएम का इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि उन्हें इसकी विश्वसनीयता पर शक है। भारत को भी इस पर विचार करना चाहिए।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: War broke out over EVM! Former CM Kamal Nath's big statement, said- 'Countries like America and Japan do not use it'
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm