जबलपुर मे मिला 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाली महिला की है भतीजी !
जबलपुर मे मिला 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाली महिला की है भतीजी !
जबलपुर । संस्कारधानी में एक और नया कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद अब जबलपुर में कोरोना पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 88 हो गई है। इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर से आज मिली 61 सैंपल की रिपोर्ट में 1 सैंपल पॉजिटिव पाया गयाहै। आज जिस मरीज में कोरोना के लक्षण मिले हैं,वह हनुमानताल इलाके के चांदनी चौक क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की एक लड़की का है, कोरोना की चपेट में आने वाली युवती पूर्व में कोरोना से जंग हारने वाली महिला की भतीजी बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- कलेक्टर ने दिए संकेत, जिले में 2 से 3 सप्ताह के लिए बढ़ाया जा सकता …
वहीं जबलपुर जिले के सिहोरा की रहने वाली महिला जो बीते दिनों कटनी में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, उसका इलाज भी जबलपुर मेडिकल अस्पताल में चल रहा है, इस तरह जबलपुर में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है, जबकि 10 लोग अभी तक कोरोना को हराने में सफल हुए है, जिनमें एक 9 साल का बच्चा और बीते दिनों इंदौर के चंदन नगर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले एनएसए का आरोपी और कोरोना पॉजिटिव मरीज जावेद खान शामिल है, जो अब पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो गया है।
ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज ने किया 2990 करोड़ फसल बीमा राशि का भुगतान, 15 लाख किसान…
कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में 13 कंटेंमेंट इलाके बनाए गए है,जिसमें से 10 इलाके नगर निगम सीमा में है, जबकि 3 रेड ज़ोन ग्रामीण क्षेत्रो में बनाए गए है,कलेक्टर की माने तो जिला प्रशासन के सामने हॉट स्पॉट वाले इलाके सबसे बड़ी चुनौती है,क्योंकि अभी तक जबलपुर में करीब 11 हज़ार लोग होम क्वारंटाइन किए गए है,जिन पर जीपीएस, सार्थक एप सहित कई माध्यमों से नजर रखी जा रही है, कलेक्टर भरत यादव का कहना है कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के आसार है।

Facebook


