बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, 10 की मौत, कई घायल

बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, 10 की मौत, कई घायल

बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, 10 की मौत, कई घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: December 5, 2019 2:20 am IST

रीवा: जिले के गुढ बाईपास में गुरुवार सुबह बस और ट्रक में हुई भिड़ंत से 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा सुबह-सुबह की बताई जा रही है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई है कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं, मृतकों का शव पीएम के लिए भेजा गया है।

Read More: कर्नाटक उप चुनाव: 17 में से 15 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, वोटिंग के लिए पहुंचने लगे लोग

मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह प्रधान ट्रेवल्स की बस रीवा से सीधी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुढ़ बाइपास के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।

Read More: कांप गई देखने वालों की भी रूह, जब 407 और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, मौके पर तीन की मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"