बागियों को साधने में कांग्रेस नेताओं को बड़ी सफलता, 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने छोड़ा चुनावी मैदान

बागियों को साधने में कांग्रेस नेताओं को बड़ी सफलता, 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने छोड़ा चुनावी मैदान

बागियों को साधने में कांग्रेस नेताओं को बड़ी सफलता, 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने छोड़ा चुनावी मैदान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: December 9, 2019 7:39 am IST

रायपुर: नामांकन वापसी के दिन राजनीतिक दलों के नेताओं ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दलों के नेताओं को डर है कि पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनावी मैदान पर उतरे कार्यकर्ता सियासी खेल बिगाड़ सकते हैं। इसी बीच खबर आ रही है रायपुर नगर निगम के चुनावी मैदान में बागी होकर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना नाम वापस ले लिया है। कांग्रेस से नाराज होकर निर्दलीय नामांकन भरने वाले 13 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

Read More: रेप पीड़िता की बहन की चेतावनी, कहा- आरोपियों के खिलाफ 7 दिन के भीतर नहीं हुई कार्रवाई तो सीएम हाउस के सामने कर लूंगी आत्मदाह

इस दौरान बताया गया कि रायपुर दक्षिण से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। जानकारी के अनुसार महापौर प्रमोद दुबे के खिलाफ नामांकन भरने वाले उम्मीदवार अर्जुन दास वासवानी, वार्ड 64 से भूपत मोहबैया 64, सिविल लाइन आशा चौहान, वार्ड 66 सेमनोज सोनकर, वार्ड 23 से डॉ रामेश्वर सोनवानी, अनुसूइय्या राय, वार्ड से ईश्वरी कुमार नामदेव, अरविंद त्रेहन, शुशील अग्रवाल, वार्ड 24 से भागवत साहू और वार्ड 66 से अनिल सेन ने नाम वापस लिया। वहीं, वार्ड 24 से 2 बार के कांग्रेसी पार्षद भागवत साहू ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है।

Read More: भाजपा विधायक की अपील, कहा- दरिंदों को बीच चौराहे पर दी जाए फांसी, पुलिस भी करे हैदराबाद की तर्ज पर कार्रवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"