तीसरे दिन तक 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, 4 अप्रैल तक कर सकते हैं नामांकन

Ads

तीसरे दिन तक 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, 4 अप्रैल तक कर सकते हैं नामांकन

  •  
  • Publish Date - March 31, 2019 / 01:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा। पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो चुका है। तीसरे चरण के लिए नामांकन के तीसरे दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस चरण में प्रदेश के सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक 15 प्रत्याशियों ने 21 नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के तीसरे दिन तक सबसे अधिक दुर्ग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 उम्मीवदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

ये भी पढ़ें:फाइटर पायलट एयर मार्शल एनएस ढिल्लों नियुक्त किए गए सामरिक बल कमान के प्रमुख

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार नामांकन के तीसरे दिन रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर और रायपुर में नामांकन का खाता खुला। शनिवार को सरगुजा में एक,रायगढ़ में दो और जांजगीर में एक, बिलासपुर में एक, कोरबा में एक, दुर्ग में तीन तथा रायपुर में एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही तीसरे चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 4 अप्रैल 2019 तक दाखिल कर सकते हैं। जिसके बाद 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, और फिर प्रत्याशी 8 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कमलनाथ के बयान पर राकेश सिंह का पलटवार, कहा- दिग्विजय सिंह को तो भाजपा का कोई भी प्रत्याशी 

प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान के लिए विधिवत तैयारियां जारी है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान तीन चरणों में प्रदेश के एक करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 15 हजार 365 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। तृतीय चरण में एक करोड़ 17 लाख 48 हजार 439 मतदाता हैं।