CM भूपेश बघेल से आशिर्वाद लेकर 15 किन्नर जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ यह आयोजन

CM भूपेश बघेल से आशिर्वाद लेकर 15 किन्नर जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ यह आयोजन

CM भूपेश बघेल से आशिर्वाद लेकर 15 किन्नर जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ यह आयोजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 30, 2019 5:52 pm IST

रायपुर: कल तक समाज के लोग जिन्हें हीन भावना से देखते थे आज उन्होंने ही दुनिया के सामने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दरअसल प्रदेश की राजधानी रायपुर में शनिवार को किन्नरों का सामूहिक विवाह का अयोजन किया गया था। इस आयोजन में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। परिधय सूत्र में बंध रहे जोड़ों को सीएम भूपेश बघेल ने आशिर्वाद दिया। इस आयोजना ने जहां दुनिया के लोगों के सामने एक अलग मिशाल पेश की है वहीं, सामूहिक विवाह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। गोल्डन बुक के अधिकारियों ने वरमाला के बाद इस आयोजन को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की घोषणा की।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Chhattisgarh: 15 trans women tie the knot at a mass marriage ceremony in Raipur <a href=”https://t.co/n5DY32Hsrv”>pic.twitter.com/n5DY32Hsrv</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1112023177608126464?ref_src=twsrc%5Etfw”>March 30, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

इससे पहले शनिवार को शादी के दूसरे दिन धूमधम से बारात निकाली गई, जिसमें देशभर के किन्नरों के साथ-साथ सभी समाज के लोग भी शामिल हुए। बारात रायपुर के चौंक चाराहों से होते हुए पुजारी पार्क टिकरा पारा तक जाएगी। बारात में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

बता दें शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में मेहंदी और हल्दी की रस्म निभाई गई। ज्ञात हो कि ष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा गया था। लेकिन राष्ट्रपति अपनी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का संदेश देते हुए नवविवाहितों को शुभकामनाएं दी है।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/az5XVOvO6NM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"