Karnataka Congress News: CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में की घोषणा, डीके शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद
Karnataka Congress News: CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में की घोषणा, डीके शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद
Karnataka Congress News | Photo Credit: AI
- सिद्धारमैया का इस्तीफा
- इस्तीफे से पहले बंद कमरे में डीके शिवकुमार से की बैठक
- आज दोपहर 3 बजे सौंपा जाएगा इस्तीफा
नई दिल्ली: Karnataka Congress News कर्नाटक की राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस्तीफा देने से पहले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की बंद कमरे में बैठक हुई है। (Siddaramaiah News) जिसके बाद उन्होंने डीके शिवकुमार से आशीर्वाद लिया। (DK Shivakumar News)
Karnataka Congress News सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे वे राज्यपाल ऑफिस को अपना इस्तीफा सौंपेंगे क्योंकि इस समय कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में नहीं हैं।यानी अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। इससे पहले सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ की थी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर अपने सहयोगियों को सूचित किया कि वे लंच के बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे।
‘इस्तीफा देने जा रहा हूं’ सीएम सिद्धारमैया ने किया ऐलान#Karnataka #Siddaramaiah #DKShivakumar #Congress https://t.co/vqZ1C1oAiy
— IBC24 News (@IBC24News) May 28, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Highlights: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा सनराइजर्स, राजस्थान ने इतने रनों से हराया, फाइनल में जगह पक्की करने इस दिन भिड़ेगी जीटी से
- Vande Bharat: बंगाल में 3D एक्शन.. बॉर्डर पर टेंशन! डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट नीति का इम्पैक्ट, क्या बंगाल में अब अवैध घुसपैठ की समस्या हो जाएगी खत्म?
- शह मात The Big Debate: धौंस, धमक का मर्म.. राजनीति का पारा गर्म! बघेल का बयान, बीजेपी-कांग्रेस में घमासान! चेतावनी वाली राजनीति से किसे पहुंचेगा फायदा?

Facebook


