लॉकडाउन के बाद MP में बाहर से आए 17 हजार लोग, 1277 की नहीं मिल पा रही लोकेशन

लॉकडाउन के बाद MP में बाहर से आए 17 हजार लोग, 1277 की नहीं मिल पा रही लोकेशन

लॉकडाउन के बाद MP में बाहर से आए 17 हजार लोग, 1277 की नहीं मिल पा रही लोकेशन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 5, 2020 8:24 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों से तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच अब जो खबर निकलकर सामने आर रही है। वह यह है कि प्रदेश में लॉकडाउन के बाद बाहर से 17 हजार लोग मध्यप्रदेश में आए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद सरकार की चिंता और बढ़ गई है।

Read More News: यशराज फिल्म्स ने किया बड़ा ऐलान, दिहाड़ी मजदूरों के खाते में डालेगी पै
वहीं हैरान करने वाली बात यह भी है कि 17 हजार में से 1277 लोगों की लोकेशन नहीं मिल रही है। ऐसे में अब प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि इन लोगों को कैसे खोज निकाला जाए। राज्य सरकार ने इन लोगों की खोजबीन के लिए भारी पुलिस बल लगाई है। वहीं जिन लोगों की पहचान हो गई है उनसे यात्रा की जानकारी जुटा रही है।

Read More News: नाइजीरियन सिंगर सैमुअल के हिंदी गाने ने मचाया धमाल, भारत में ‘रिंकिया के पापा’​ के रीमेक से बनाई थी पहचान

उल्लेखनीय है कि मिनी मुंबई में बड़ी तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसके अलावा राजधानी भोपाल, मुरैना, खरगोन में भी आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 183 हो गया है।

Read More News: कोरोना के अंधकार को मिटाने आज दिया जलाकर एकता का संदेश देगा देश, पीएम मोदी ने की थी


लेखक के बारे में