प्रदेश के इस जिले में मिले 187 नए कोरोना मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 3199

Ads

प्रदेश के इस जिले में मिले 187 नए कोरोना मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 3199

  •  
  • Publish Date - August 26, 2020 / 05:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक दिन में 187 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। वहीं 3 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Read More News: इस जिले में एक हफ्ते का फिर होगा लॉकडाउन, पटना जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश, ये सेवाएं रहेंगी बंद…देखिए

जिले में कुल मृतकों की संख्या अब 371 हो गई है। दूसरी ओर नए मरीज मिलने के बाद अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 3199 हो गई है। हालांकि राहत की खबर यह है कि 202 मरीज कोरोना की जंग जीते हैं। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जिले में अब तक 8290 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More News: सुशांत सिंह की मौत पर मुंबई पुलिस ने किए 10 अहम खुलासे, रिया चक्रवर्ती से लेकर दिशा सलियन तक की गई जांच

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 11860 हो गई है। बता दें कि ​इंदौर में कोरोना के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद नए मरीजों के मिलने का मामला थम नहीं रहा है।

Read More News: विधान परिषद के सभापति परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव, बिहार सीएम ने भी कराई कोरोना जांच..देखिए