लोग अब भी नहीं सुधरे, बिना मास्क के घूमते मिले 194 लोग, जिला प्रशासन ने ठोका जुर्माना
लोग अब भी नहीं सुधरे, बिना मास्क के घूमते मिले 194 लोग, जिला प्रशासन ने ठोका जुर्माना
कोण्डागांव, छत्तीसगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन पर जिले भर में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत् सोमवार को जिले में मास्क ना पहनने वाले 194 लोगों से कुल 32700 रुपए का जुर्माना लिया गया।
Read More News : दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत, सिंगापुर से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर भारत पहुंचा सेना का C-17
जिसमें विकासखण्ड कोण्डागांव के अंतर्गत 40 व्यक्तियों से 6000 रुपए, विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत 76 व्यक्तियों से 9100 रुपए, विकासखण्ड फरसगांव में 43 व्यक्तियों से 10900 रुपए, विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत 23 व्यक्तियों से 3200 रुपए एवं विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत 12 व्यक्तियों से 3500 रुपए का जुर्माना मास्क ना पहनने पर लिया गया।
Read More News : पनडुब्बी डूबने से 53 लोगों की मौत, इंडोनेशियाई नौसेना ने की घोषणा
उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना के संक्रमण के फैलने के साथ प्रशासन द्वारा लोगों को मास्क पहनने के लिए पे्ररित करने के लिए मास्क ना पहनने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसकेे तहत् 26 फरवरी से अब तक 4213 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी है। जिससे प्रशासन को 7 लाख 2 हजार रुपए प्राप्त हुए है। जिसमें विकासखण्ड कोण्डागांव के अंतर्गत 812 व्यक्तियों से 137490 रुपए, विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत 1040 व्यक्तियों से 145500 रुपए, विकासखण्ड फरसगांव में 1204 व्यक्तियों से 243750 रुपए, विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत 558 व्यक्तियों से 79000 रुपए एवं विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत 599 व्यक्तियों से 97000 रुपए का जुर्माना मास्क ना पहनने पर लिया गया है।
Read More News : प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’, जनता से मांगे थे सुझाव, 76वें कड़ी का प्रसारण आज
ज्ञात हो कि चालानों से प्राप्त इस राशि का उपयोग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर जीवन दीप समिति को प्रदान किये जायेगें। जिसे कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार एवं सुविधाओं हेतु उपयोग किया जायेगा।
Read More News : छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में बढ़ाया गया लाॅकडाउन, जानिए कौन सा जिला कब तक रहेगा लाॅक और किन सेवाओं को मिल छूट

Facebook


