मिनी मुंबई में 2 से 3 तीन कंप्लीट लॉकडाउन, जरुरतमंदों को राशन पहुंचाएगा प्रशासन
मिनी मुंबई में 2 से 3 तीन कंप्लीट लॉकडाउन, जरुरतमंदों को राशन पहुंचाएगा प्रशासन
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा हुआ है, वहीं प्रदेश के सबस ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या है, जहां फिर से 4 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब इंदौर में पॉजिटिव मरीज की संख्या 20 तक पहुंच गई है। इस बात की इंदौर सीएमएचओ ने पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में फिर मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़कर 33 हुई पॉ…
इंदौर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए 2 से 3 दिन तक कम्प्लीट लॉकडाउन किया गया है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश पर ये लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान केवल दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार लोगों को अस्थाई जेलों में रखा जाएगा। वहीं प्रशासन कच्चे राशन के 10,000 किट तैयार करवा रहा है। राशन की इन किट को
गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। आज दूध, सब्ज़ियां भी नहीं मिल पाएंगी ।कल से प्रशासन दूध और सब्जी सप्लाए के लिए प्लान बनाएगा ।
ये भी पढ़ें- आज से 14 अप्रैल तक शहर में लागू हुआ ऑड ईवन फार्मूला, आज ऑड नंबर की …
बता दें कि इंदौर में 29 मार्च को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हॉस्पिटल से भाग निकले जिसके बाद फिर से उन्हे पकड़ा गया, स्वास्थ और पुलिस विभाग ने मरीजों को पकड़कर कर वापस हॉस्पिटल में दाखिल कराया। फिलहाल भागने वाले मरीजों से जानकारी ली जा रही है कि वे कहां कहां से गए हैं, प्रशासन ने जिस इलाके में ये मरीज भागकर गए थे उस इलाके को सील कर दिया है। इसके साथ ही रानीपुरा इलाके को भी सील किया गया है।
ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने विदेश से लौटने वाले 3100 लोगों की सूची इंदौर भेजी, …
मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 37 तक पहुंच गई है, जिनमें से 20 अकेले इंदौर में ही हैं, इनके अलावा जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Facebook


