नक्सल हमले में घायल 21 जवानों को लाया गया जिला अस्पताल, राजधानी रायपुर में 7 का उपचार जारी

Ads

नक्सल हमले में घायल 21 जवानों को लाया गया जिला अस्पताल, राजधानी रायपुर में 7 का उपचार जारी

  •  
  • Publish Date - April 3, 2021 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में नक्सली लगातार नापाक इरादों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। आज भी बीजापुर के तार्रेम इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें पाच जवान शहीद हो गए। इसी बीच खबर आ रही है कि हमले में घायल 21 जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Read More: बीजापुर हमला : घायल जवानों को निजी अस्पताल में किया गया भर्ती, जवानों से मिलने पहुंचे गृहमंत्री

वहीं, दूसरी ओर 7 जवानों को एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया है। घायल जवानों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू घायल जवानों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं। हमले में अभिषेक पांडेय, देवेंद्र दुबे, अभिषेक पांडेय, देवप्रकाश, संदीप द्धिवेदी, बलराम, मनीष कुमार घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More: प्रदेश में बेकाबू हुआ कोरोना, हर दिन बना रहा नया रिकॉर्ड, 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत

बता दें कि जवानों की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी और लौटते वक्त घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। बताया गया कि जवानों पर नक्सलियों ने ऊपर से हमला किया है। मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए और 12 जवान घायल हो गए।

Read More: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई CRPF जवान की कार, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत