Maa Inti Bangaaram OTT Release: सिर्फ 152 मिनट की इस फिल्म ने OTT पर मचाया तहलका! धांसू एक्शन और मजेदार कॉमेडी के साथ बनी नंबर-1, देखने वालों की लगी होड़

Ads

Maa Inti Bangaaram OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नई फिल्म ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के बाद यह तेजी से लोकप्रिय हो रही है और ओटीटी की ट्रेंडिंग लिस्ट मे अपनी जगह बना चुकी है।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 01:41 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 01:43 PM IST

(Maa Inti Bangaaram OTT Release/ Image Credit: samantharuthprabhuoffl instagram)

HIGHLIGHTS
  • OTT पर रिलीज होते ही फिल्म ने पकड़ी रफ्तार।
  • Samantha Ruth Prabhu के दमदार किरदार की हो रही चर्चा।
  • एक्शन और कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज।

नई दिल्ली: Maa Inti Bangaaram OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्मों और सीरीज की एंट्री होती रहती है। इसी बीच साउथ सिनेमा की एक फिल्म (Maa Inti Bangaaram OTT Release) ऑनलाइन रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। थिएटर और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है और ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है।

एक्ट्रेस के दमदार किरदार ने जीता दिल

यह फिल्म खास इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसकी पूरी कहानी एक महिला किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें (Maa Inti Bangaaram OTT Release) एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी स्वर्णा नाम की एक अनाथ लड़की की है जो बाहर से काफी शांत और साधारण नजर आती है। लेकिन उसकी जिंदगी का अतीत कई रहस्यों और खतरों से जुड़ा हुआ है।

मुश्किल हालात में सामने आती है स्वर्णा की असली ताकत

शादी के बाद स्वर्णा अपने पति के परिवार का दिल जीतने की कोशिश करती है, लेकिन उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी दौरान उसके पुराने दुश्मन उसकी जिंदगी में वापस आ जाते हैं। अपने परिवार और खुद की सुरक्षा के लिए स्वर्णा मजबूती से उनका सामना करती है। उसका साहसी अंदाज देखकर उसके ससुराल वाले भी हैरान रह जाते हैं।

Jio Hotstar पर कर रही शानदार प्रदर्शन

यहां बात तेलुगु फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) की हो रही है जिसमें Samantha Ruth Prabhu मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को हाल ही में JioHotstar पर स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर बनी हुई है। लेकिन फिल्म का हिंदी वर्जन अभी ओटीटी पर उपलब्ध नहीं कराया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

‘मां इंटि बंगारम’ किस भाषा की फिल्म है?

यह तेलुगु सिनेमा की फिल्म है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में मुख्य भूमिका किसने निभाई है?

फिल्म में Samantha Ruth Prabhu मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। कहानी उनके किरदार स्वर्णा के इर्द-गिर्द घूमती है।

‘मां इंटि बंगारम’ कहां स्ट्रीम हो रही है?

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जा रही है।

फिल्म की कहानी किस बारे में है?

फिल्म एक अनाथ लड़की स्वर्णा की कहानी है, जो शादी के बाद अपने अतीत के खतरों का सामना करते हुए अपने परिवार की रक्षा करती है।