CM Sai on Rahul Gandhi | Photo Credit: AI
रायपुर: CM Sai on Rahul Gandhi नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी। NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियां सामने आ रही है। इस मामले में राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी और शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए। अब राहुल के इस बयान को लेकर अब सीएम साय ने पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान पर झांकना चाहिए।
CM विष्णु देव साय ने कहा BJP सिद्धांतवादी पार्टी है, राष्ट्र सेवा में काम करती है। धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दिया है। वे छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी भी रहें, बीजेपी को जीत दिलाए थे। उन्होंने अपना काम ईमानदारी पूर्वक किया है।
मोदी और शाह देश से माफ़ी मांगे राहुल गांधी के इस बयान पर CM विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस को अपने गिरेबान पर झांकना चाहिए। कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, इसलिए कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।
वही कांग्रेस सरकार में हुए PSC घोटाले पर बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल को युवाओं से माफ़ी मांगने की बात कही है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ की है । तब पीएम मोदी ने युवाओं को CBI जाँच का वादा किया था। पीएससी घोटाले में आज तत्कालीन अध्यक्ष समेत कई जेल में हैं,हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।