पेंड्रा: छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह से ही शुरू हो चुकी है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर वोटिंग मशीन के खराब होने और मतदान देर से शुरू होने की भी खबरें आई है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने भी सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मरवाही में सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी डॉ.गंभीर सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। साथ ही जनता से अपील की है कि मजबूत मरवाही के लिए मतदान जरूर करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदव साय ने अपील करते हुए कहा है कि मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट करें।
पूर्व मंत्री अमर अमर अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल ने भी जनता से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र मे महोत्सव में हिस्सा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपका एक – एक मत सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है।
Read More: CM शिवराज ने मतदाताओं से की अपील, देखें ट्वीट