छत्तीसगढ़ में आज 243 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सबसे ज्यादा 64 बिलासपुर में, 146 हुए स्वस्थ

छत्तीसगढ़ में आज 243 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सबसे ज्यादा 64 बिलासपुर में, 146 हुए स्वस्थ

छत्तीसगढ़ में आज 243 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सबसे ज्यादा 64 बिलासपुर में, 146 हुए स्वस्थ
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 18, 2020 3:48 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 243 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। आज बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा कांकेर में 45 तो राजधानी रायपुर में 25 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं दूसरी ओर आज 146 मरीज स्वस्थ हुए।

Read More News: अंबिकापुर से 4, कोरिया से 6 और दंतेवाड़ा से 2 नए कोरोना मरीज, संक्रमितों में डॉक्टर समेत crpf के जवान भी शामिल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेशभर में 243 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5 हजार 246 हो गया। इनमें से 3 हजार 658 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। वहीं दूसरी ओर 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 564 हो गई है। 

Read More News: इस जिले में 760 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, आज अभी तक मिले 24 नए मरीज

जहां ज्यादा मरीज वाला लगेगा लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। जिसके बाद सीएम ने कलेक्टरों को लॉकडाउन का अधिकार दिया। जिसके तहत अब प्रदेश में कलेक्टर जिले में लॉकडाउन का फैसला लेंगे।

Read More News: इस ऐड में पानी की टंकी बेचते नजर आए सैफ-करीना, सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाया मजाक, कही ये बात..

बिलासपुर और रायपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस
राजधानी रायपुर और बिलासपुर में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी रायपुर के कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 127 हो गई है। इनमें से 533 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 588 है।

Read More News: पूरे छत्तीसगढ़ में नहीं होगा लॉकडाउन, जारी होगी शहरों की सूची, मंत्री रविंद्र चौबे ने दी सरकार के फैसलों की 

वहीं बिलासपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 431 है। इनमें से 267 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। ज​बकि जिले में मौत का आंकड़ा 2 है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 162 हो गई है। रायपुर बिलासपुर, जांजगीर, कांकेर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में तेजी से कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में 21 जुलाई के बाद यहां लॉकडाउन की घोषणा कलेक्टर कर सकते हैं।

Read More News: छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का ऐसा होगा प्रारूप, जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन लागू करने का अधिकार
जिलेवार मरीजों की संख्या
बिलासपुर- 64
कांकेर- 45
रायपुर- 25
बीजापुर- 18
दुर्ग- 18
बस्तर- 11
जांजगीर- 11
नारायणपुर- 7
रायगढ़- 7
कोरिया- 6
सुकमा- 4
सरगुजा- 4
बेमेतरा- 3
कवर्धा- 3
कोण्डागांव- 3
दंतेवाड़ा- 3
धमतरी- 2
बलौदाबाजार- 2
जशपुर- 2
राजनांदगांव- 1
कोरबा- 1
बलरामपुर- 1
अन्य राज्य- 2


लेखक के बारे में