छत्तीसगढ़ में 25 लाख सीड बाल की बुआई, मंत्री अकबर बोले- वन संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण में साबित होगा महत्वपूर्ण

Ads

छत्तीसगढ़ में 25 लाख सीड बाल की बुआई, मंत्री अकबर बोले- वन संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण में साबित होगा महत्वपूर्ण

  •  
  • Publish Date - July 11, 2020 / 03:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर एक साथ एक ही तिथि आज 11 जुलाई को फल, सब्जी बीज और सीड बाॅल की बुआई के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के वन तथा वनेत्तर क्षेत्रों में 25 लाख सीड बाॅल की बुआई की गई।

Read More: हार्दिक पटेल होंगे गुजरात कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, सोनिया गांधी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि वनों के संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली प्रसार आदि के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। वन मंत्री अकबर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत राज्य के वन तथा वनेत्तर क्षेत्रों में बेर, जामुन, बेल, सीताफल, करौंदा, लौकी, बरबट्टी, भिन्डी, बैंगन तथा मुनगा आदि के बीज की बुआई अथवा छिड़काव और सीड बाॅल डिब्लिंब का कार्य किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि आज 11 जुलाई को प्रदेश के समस्त वनमंडलों के अंतर्गत 50 हजार किलोग्राम फलदार पौधों के बीज और छह हजार 500 किलोग्राम सब्जी बीज की भी बुआई की गई।

Read More: RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए सीट के बराबर भी नहीं आए अवेदन! लॉकडाउन ने रोका रास्ता