रायपुर के इन इलाकों में मिले कोरोना के 25 नए केस, जिले में एक्टिव केस की संख्या 113
रायपुर के इन इलाकों में मिले कोरोना के 25 नए केस, जिले में एक्टिव केस की संख्या 113
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 71 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 756 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1864 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं अब तक 1099 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं।
Read More News: MP में 24 घंटे में 161 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 236 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 2374 शेष
रायपुर के इन इलाकों में मिले नए केस
रायपुर में आज 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले हैं जबकि 4 लोगों की रिपोर्ट एक बार फिर से पाजिटिव मिली है। रायपुर में नए मरीज सुंदरी पारा मोवा, प्रोफेसर कालोनी, धनसूली, आमापारा, डीएम टॉवर बीरगांव देवेंद्र नगर सेक्टर 5, नया रायपुर के जैनस भवन और खरोरा के क्वारनटाइन सेंटर, फाफाडीह, अवंति विहार के अलावा शंकर नगर के नीजि अस्पातल में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।
Read More News: जबलपुर और ग्वालियर में मिले नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, देखें जिलों में एक्टिव केस की संख्या
संक्रमित लोगों में तिल्द स्वास्थ्य केंद्र की एक हेल्थ वर्कर समेत माना कोविड में तैनात महिला डाक्टर के संपर्क में आने वाले 4 लोग हैं, जबकि मेकेहारा का एक वार्डबाय भी संक्रमित मिला है जो इलाज के लिए नेताओं के यहां आने वाले लोगों को अस्पताल भी भर्ती करने का काम संभालता था। वार्डबाय के संक्रमित मिलने के बाद कई सुरक्षाकर्मियों का भी सैंपल लिया गया है।
Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 71 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 148 मरीज हुए स्वस्थ, 756 हुई एक्टिव केस की संख्या
जिनकी रिपोर्ट कल आनी है। इसके अलावा धनसूली की महिला समेत 4 लोगों दूसरे प्रदेश से आए हैं जबकि जैनम भवन और खरोरा में संक्रमित मिले मामले श्रमिकों के हैं।
Read More News: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा-बसपा समेत निर्दलीय विधायक देंगे बीजेपी का साथ

Facebook


