Shabana Azmi Swine Flu Positive : छात्रों का साथ देने उतरीं मशहूर एक्ट्रेस हुईं स्वाइन फ्लू पॉजिटिव! 102 बुखार में भी नहीं छोड़ा आंदोलन का साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। 102 डिग्री बुखार और पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन घर पर आराम करने की सलाह दी है। इसके बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के आंदोलन का समर्थन कर रही हैं।

Shabana Azmi Swine Flu Positive : छात्रों का साथ देने उतरीं मशहूर एक्ट्रेस हुईं स्वाइन फ्लू पॉजिटिव! 102 बुखार में भी नहीं छोड़ा आंदोलन का साथ

Shabana Azmi Swine Flu Positive / Image Credit : X

Modified Date: July 25, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: July 25, 2026 7:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शबाना आजमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई हैं।
  • तेज बुखार के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन घर पर आराम करने की सलाह दी है।
  • वह सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के आंदोलन का समर्थन जारी रखे हुए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Shabana Azmi Swine Flu Positive  बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। टेस्ट पॉजिटिव आने और 102 डिग्री तेज बुखार होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिनों के लिए घर में बंद रहने और आराम करने को कहा है। बीमारी की वजह से वह लोगों से दूर हैं । इसी बीच, नीट (NEET) पेपर लीक मामले में चल रहे भारी विरोध के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी तबियत

शबाना आजमी पिछले कुछ दिनों से छात्रों के हक की लड़ाई में उनका खुलकर साथ दे रही थीं। प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू है। तेज बुखार होने के बावजूद शबाना आजमी सोशल मीडिया के जरिए लगातार छात्रों का हौसला बढ़ा रही हैं।

युवाओं की हिम्मत की बहुत तारीफ की

उन्होंने अपने पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी की एक कविता शेयर करते हुए लिखा कि वह भले ही घर पर हैं, लेकिन उनका पूरा ध्यान आंदोलन और छात्रों पर ही है। Shabana Azmi उन्होंने पहली बार आंदोलन में शामिल हुए युवाओं की हिम्मत की बहुत तारीफ की। शबाना आजमी की टीम ने बताया है कि डॉक्टर उनका ध्यान रख रहे हैं और ठीक होने तक वह किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। बीमारी की हालत में भी छात्रों का साथ देने के लिए लोग सोशल मीडिया पर शबाना आजमी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.