जिला प्रशासन एवं समाज की अपील पर नर्म पड़े NHM कार्यकर्ता, कल से लौटेंगे 261 कर्मचारी

जिला प्रशासन एवं समाज की अपील पर नर्म पड़े NHM कार्यकर्ता, कल से लौटेंगे 261 कर्मचारी

जिला प्रशासन एवं समाज की अपील पर नर्म पड़े NHM कार्यकर्ता, कल से लौटेंगे 261 कर्मचारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 24, 2020 3:44 pm IST

महासमुंद: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों के प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है, साथ ही आज भी कई जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा सौप दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि महासमुंद जिले के 261 एनएचएम कार्यकर्ता काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन एवं समाज की अपील पर कर्मचारी कल से काम पर लौटेंगे।

Read More: मंत्री नरेंद्र तोमर ने पूछा- MSP आवश्यक था तो 50 वर्षों में कानून क्यों नहीं लाया? बताया कैसे होगा किसानों को फायदा

बता दें कि कल एनएचएम एमडी प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देश दिया था कि सामूहिक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा और हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौट रहे कर्मचारियों को सुविधा मुहैया कराया जाएगा।

Read More: 10 करोड़ की सट्टा पट्टी के साथ IPL सट्टा के 7 मास्टर माइंड गिरफ्तार, सायबर सेल को मिली बड़ी सफलता

वहीं दूसरी ओर धमतरी जिले में काम पर लौटे एनएचएम कार्यकर्ताओं ने फिर से हड़ताल पर लौटने का फैसला लिया है। जिले में कार्यरत 350 में से 307 कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन कल कुछ कार्यकर्ताओं ने हड़ताल छोड़कर ड्यूटी ज्वॉइन करने का फैसला लिया था और आज 43 लोगों ने ड्यूटी ज्वॉइन भी कर ली थी। वहीं, आज 43 कार्यकर्ताओं ने फिर से हड़ताल पर जाने के लिए सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा है।

Read More: NSS पुरस्कार समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल हुई राज्यपाल अनुसुइया उइके, छत्तीसगढ़ से दो श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को मिला सम्मान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"