बड़ी राहत: राजधानी के कोविड 19 अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे 28 कोरोना संक्रमित, मेडिकल स्टाफ ने बजाई ताली, बरसाए फूल

बड़ी राहत: राजधानी के कोविड 19 अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे 28 कोरोना संक्रमित, मेडिकल स्टाफ ने बजाई ताली, बरसाए फूल

बड़ी राहत: राजधानी के कोविड 19 अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे 28 कोरोना संक्रमित, मेडिकल स्टाफ ने बजाई ताली, बरसाए फूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: April 18, 2020 1:01 pm IST

भोपाल: पूरे देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भोपाल स्थित कोविड 19 अस्पताल से 28 कोरोना संक्रमित मरीजों को निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही भोपाल में अब एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। बता दें कि अब तक भोपाल के 197 मरीजों में से 31 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Read More: कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CM गहलोत से की बात, कहा- चिंता की कोई बात नहीं

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज अस्पताल को कोविड 19 अस्पताल के तौर पर डेवलप किया गया है। यहां कोरोना संक्रमितों का इलाज लगातार जारी है। आज यहां से 28 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने के दौरान मेडिकल स्टाफ ने ताली बजाकर और पानी की बौछार के साथ उन्हें रवाना किया।

Read More: नई साइकिल खरीदकर चार दिन में तय किया 500 किमी का सफर, गांव पहुंचे युवकों को किया गया क्वारंटाइन

बता दें कि मध्यप्रेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक यहां 1196 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 69 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: कोरोना से संक्रमित इंग्लैंड के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की मौत, खेल जगत में शोक की लहर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"