दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ट्रक में सवार तीन लोग जिंदा जले, एक गंभीर

दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ट्रक में सवार तीन लोग जिंदा जले, एक गंभीर

दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ट्रक में सवार तीन लोग जिंदा जले, एक गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 30, 2019 5:40 am IST

रतलाम: देर रात एक ट्रक व आईसर में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे आईसर में आग लग गई ट्रक में सवार 4 लोगों में से तीन की जलकर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा में गड़बड़ी, आउट ऑफ कोर्स प्रश्न पूछे जाने की दर्ज कराई गई शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात मिर्ची भरकर रतलाम जा रहे एक ट्रक की सामने से आ रहे मिनी ट्रक से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि गाड़ियों में आग लग गई। हादसे से ट्रक में सवार तीन लोग जिंदा जल गए। इस हादसे के बाद मिनी ट्रक में सवार चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

Read More: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन : पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार आज से करेंगे नामांकन दाखिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"