मध्य प्रदेश की कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 47, तीन की मौत, सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या इंदौर में

मध्य प्रदेश की कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 47, तीन की मौत, सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या इंदौर में

मध्य प्रदेश की कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 47, तीन की मौत, सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या इंदौर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 30, 2020 5:22 pm IST

भोपाल: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके सक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में आज जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 47 पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यहां कोविड 19 से मरने वालों की संख्या 3 तीन तक पहुंच चुकी है। वहीं, इंदौर में मरीजों का आंकड़ा 27 तक जा पहुंचा है। बता दें कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौर में कोविड 19 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

Read More: उचित मूल्य के दुकानों में 18 हजार 284 मीट्रिक टन खाद्यान्न पहुंचा, राशन की नहीं होगी परेशानी

गौरतलब है कि कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन ​कर दिया है। इस दौरान सरकार ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने का निवेदन किया है। वहीं, दूसरी ओर केंद्र और राज्य की सरकार बचाव के लिए राहत कार्य कर रही है।

Read More: छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे के भीतर नहीं मिले एक भी संक्रमित मरीज, जानिए आज कितने लोगों की हुई जांच


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"