बाइक को टक्कर मार ट्रक में जा घुसी कार, मौके पर तीन लोगों की मौत, एक घायल

बाइक को टक्कर मार ट्रक में जा घुसी कार, मौके पर तीन लोगों की मौत, एक घायल

बाइक को टक्कर मार ट्रक में जा घुसी कार, मौके पर तीन लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: January 31, 2021 3:31 pm IST

दुर्गः जिले के कुम्हारी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हादसे से घायल शख्स को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: मां-बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने डॉ आनंद रॉय और दीपक को लिया हिरासत में, फरार संदेही अजय की तलाश जारी

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार तीन युवक रायपुर के बैजनाथ पारा से भिलाई जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी के पास कार अनियंत्रित होकर बाइक से जा भिड़ी और एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन में से दो युवकों और बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More: Oops मोमेंट की शिकार हुई उर्वशी रौतेला, वीडियो शूट करने के दौरान खिसका स्ट्रीप, वायरल हुआ वीडियो

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"