कार और सवारी वाहन में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौत, 5 घायल
कार और सवारी वाहन में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौत, 5 घायल
जबलपुर। देर रात नेशनल हाइवे पर कार और सवारी वाहन में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर मिल रही है, वहीं 5 लोगों घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News : उरी सर्जिकल स्ट्राइक का अनदेखा पहलू जो अब आया सामने
जानकारी के अनुसार हादसा गोसलपुर थाना क्षेत्र के बरनु तिराहा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार और सवारी वाहन में आमने—सामने जोरदार टक्कर हो गई। वहीं गंभीर चोट लगाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More News :अमेरिका में भी Tik Tok बैन, ट्रंप ने कहा- एप के जरिए जासूसी कर रहा था चीन
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मृतकों के शव की शिनाख्त कर हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी है।
Read More News :उमा भारती को भूमि पूजन में शामिल होने मिला न्योता, राम मंदिर आंदोलन में ऐसे दिया था पुलिस को चकमा, सिर मुंडवा कर पहुंच गई थी अयोध्या

Facebook


