छत्तीसगढ़ की जेल में बंद 5 कैदियों की मौत, 70 से अधिक संक्रमित, बंदियों को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ की जेल में बंद 5 कैदियों की मौत, 70 से अधिक संक्रमित, बंदियों को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ की जेल में बंद 5 कैदियों की मौत, 70 से अधिक संक्रमित, बंदियों को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: May 10, 2021 4:45 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों नए मरीजों और मौत के आंकड़े सामने आ रहे हैं। वहीं, प्रदेश की जेलों में बद कैदी भी अब कोरोना की जद में आने लगे हैं। जेलों में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने कैदियों को छोड़ने का फैसला लिया है।

Read More: अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर छत्तीसगढ़ में 22 मई को 4 क्षेत्रों में 8 व्यक्ति तथा संस्था होंगे पुरस्कृत, 20 मई तक प्रस्ताव आमंत्रित

मिली जानकारी के अनुसार कानूनविदों की हाईपावर कमेटी के निर्णय के बाद प्रदेश के जेलों से कैदियों को छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेलों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रक्रिया जारी है। बता दें कि प्रदेश के जेलों में अब तक 70 कैदी संक्रमित हो चुके है और रायपुर, दुर्ग केंद्रीय जेल में अब तक 5 कैदियों की मौत हो चुकी है।

Read More: ‘अपनी मां को बता दो, एक दिन मैं असम का मुख्यमंत्री बनूंगा’, महज 22 साल की उम्र में हिमंत बिस्व सरमा ने पत्नी से कही थी ये बात

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल 9 हजार 120 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और बीते 24 घंटे में 12 हजार 810 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 189 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 10570 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: शराब की होम डिलीवरी के लिए पहले दिन मिला 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर, 29 हजार से अधिक लोगों ने मंगवाए शराब, 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

कल 9 हजार 120 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाख 51 हजार 476 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 14 हजार 359 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,26,547 हो गई है।

Read More: महिला को चढ़ा बच्चे पैदा करने का शौक, 16 को जन्म देने के बाद कर रही 17वें की तैयारी, सभी का नाम ‘C’ से होता है शुरू


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"