कांप उठी देखने वालों की रूह जब अनियंत्रित बस ने ट्रक को मारी टक्कर, जान बचाने बस चालक ने लगा दी छलांग

कांप उठी देखने वालों की रूह जब अनियंत्रित बस ने ट्रक को मारी टक्कर, जान बचाने बस चालक ने लगा दी छलांग

कांप उठी देखने वालों की रूह जब अनियंत्रित बस ने ट्रक को मारी टक्कर, जान बचाने बस चालक ने लगा दी छलांग
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: December 29, 2019 1:50 am IST

जबलपुर: बरगी इलाके में शनिवार को हुए सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। दरअसल एक बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, बिलासपुर जिले में बदला गया स्कूलों को टाइम टेबल

हादसे के वक्त वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो जबलपुर से सिवनी के रास्ते छिंदवाड़ा जा रही सूत्रसेवा बस में सवार यात्री ने ही अपने मोबाईल कैमरे में रिकॉर्ड किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस ड्राईवर बेहद तेज रफ्तार में बस चला रहा था। वीडियो में नज़र आ रहा है कि सामने आ रहे ट्रक ने लेन बदलकर आगे बढ़ने की कोशिश की थी, जिससे इस बस की आमने सामने से टक्कर हो गई थी। हादसे में बस ड्राईवर अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गया था। हादसे में बस में सवार 7 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए थे।

Read More: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : राज्यपाल ने सीएम भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद, कहा- नृत्य और संगीत आदिवासियों के जीवन का अभिन्न अंग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"