सरिया से भरा ट्रक पुल के नीचे गिरा, हादसे में तीन लोगों की मौत, दो की दबे होने की आशंका

Ads

सरिया से भरा ट्रक पुल के नीचे गिरा, हादसे में तीन लोगों की मौत, दो की दबे होने की आशंका

  •  
  • Publish Date - November 17, 2020 / 06:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

बैतूल। घोडाडोंगरी तहसील के चोपना थाना क्षेत्र के तवा पुल से मंगलवार सुबह सरिया से भरा एक ट्रक नीचे गिर गया। ट्रक के नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों के और ट्रक के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Read More News:  रूह कंपा देने वाली घटना, गैंगरेप और हत्‍या के बाद मासूम बच्ची का लिवर खा गए पति-पत्‍नी

मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और क्रेन की सहायता से ट्रक को निकालने का कार्य किया जा रहा है। चोपना थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार सरिया से भरा ट्रक तवा पुल के नीचे गिर गया है।

Read More News: प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, भाभी को भी किया घायल

हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वही दो लोग और अंदर फंसे हो सकते हैं। क्रेन बुलाकर ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही क्लियर होगा कि अंदर कितने लोग और है। शव को निकालकर पीएम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया जाएगा।

Read More News: राजिम में 1 ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, पति-पत्नी, मां और दो बच्चे मृत पाए गए