कमलनाथ बोले- सत्ता में लौटेंगे मजबूती से, जानिए सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कमलनाथ बोले- सत्ता में लौटेंगे मजबूती से, जानिए सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कमलनाथ बोले- सत्ता में लौटेंगे मजबूती से, जानिए सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 23, 2020 10:52 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में सियासी घमासान थमने के बाद कार्यवाहक सीएम कमलनाथ ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंनें सोनिया गांधी को प्रदेश की वर्तमान और 15 महीनों के कार्यकाल के बारे में अवगत कराया। बताया गया कि कमलनाथ देर शाम 7 बजे भोपाल लौटेंगे।

Read More: नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा या एक बार फिर ‘शिवराज’, जानिए कौन बैठेगा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर…?

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम फिर से एक मजबूती के साथ सत्ता में लौटेंगे। भाजपा ने साजिश कर हमारी सरकार को गिराया है। बेंगलूर में हमारे विधायकों का अपहरण कर रखा गया था। अब हम विपक्ष में बैठेंगे तो हर चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और एक बार फिर लौटेंगे सत्ता में।

Read More: ‘जनता कर्फ्यू’ का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने एक बार फिर सत्ता की चाबी शिवराज सिंह के हाथों सौंपने का ऐलान कर दिया है। आज रात लगभग 9 बजे राज भवन में शिवराज सिंह चौहान पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले वे प्रदेश और केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे।

Read More: विदेशों में भी पहुंची ‘जनता कर्फ्यू’ की गूंज, अल जजीरा..द डॉन..द गार्जियन समेत वर्ल्ड मीडिया ने लिखी ये बातें..देखिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"