राशन माफिया के दो ठिकानों पर कार्रवाई, नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध कब्जा, भारी पुलिस बल तैनात
राशन माफिया के दो ठिकानों पर कार्रवाई, नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध कब्जा, भारी पुलिस बल तैनात
इंदौर। आर्थिक राजधानी इंदौर में माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है। जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने राशन माफिया के दो ठिकानों पर कार्रवाई की है।
Read More News: गणतंत्र दिवस पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट प्रज्ञा निगम सहित कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मनित
राशन माफ़िया दवे बंधुओं के मोती तबेला स्थित मकान पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया है। मूसाखेड़ी और मोती तबेला पर तड़के तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
Read More News: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मानपुर क्षेत्र में दो लोगों की हत्या पर जताया दुख, कल रात नक्सलियों ने दिया था
बता दें कि मध्यप्रदेश में माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम माफियाओं की लंबी लिस्ट बनाई है। लिस्ट के आधार पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है।
Read More News: जिनको हम समझ रहे थे अन्नदाता, निकले उग्रवादी, लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर संबित पात्रा ने की ये बात

Facebook


