Distributing Painkillers at Muharram: “एक नहीं, हजारों की हो जाती तड़प-तड़प कर मौत”.. मुहर्रम की सवारी में शख्स बाँट रहा था पेनकिलर और फिर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Distributing Painkillers at Muharram a Major Revelation: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस में कथित जहरीले कैप्सूल बांटने के मामले का खुलासा किया, जांच कई एंगल से जारी।

Distributing Painkillers at Muharram: “एक नहीं, हजारों की हो जाती तड़प-तड़प कर मौत”.. मुहर्रम की सवारी में शख्स बाँट रहा था पेनकिलर और फिर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Distributing Painkillers at Muharram || Image- NEWS WALA File

Modified Date: June 27, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: June 27, 2026 10:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुहर्रम जुलूस में कथित जहरीले कैप्सूल बांटने का आरोप।
  • आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में कैप्सूल और जिंक फॉस्फाइड बरामद।
  • पुलिस संभावित 'लोन वुल्फ' एंगल से भी जांच कर रही।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने 39 साल के सलमान सैयद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को पेनकिलर यानी दर्द की दवा बताकर जहरीली गोलियां बांट रहा था। (Distributing Painkillers at Muharram) पुलिस के मुताबिक़, इन गोलियों को खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

घर से मिली हजारों कैप्सूल और चूहे मारने की दवा

मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुणे के विमान नगर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद घर की तलाशी में करीब 14,900 तैयार कैप्सूल और लगभग 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड (चूहे मारने का जहर) बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने हर कैप्सूल में लगभग एक ग्राम जिंक फॉस्फाइड मिलाया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन तरीके से 30 हजार खाली कैप्सूल और 100 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड मंगाया था।

‘लोन वुल्फ अटैक’ के एंगल से जांच

पुलिस इस मामले की जांच संभावित ‘लोन वुल्फ अटैक’ के एंगल से भी कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले वर्ष ईरान और इराक की यात्रा पर गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसका मकसद क्या था और क्या उसका किसी आतंकी संगठन से तो कोई संबंध है। (Distributing Painkillers at Muharram) पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शुरुआत में गोलियों को आम दर्द निवारक कैप्सूल बताया था, लेकिन जांच में यह जहर निकला। अधिकारियों के मुताबिक़, अगर ये जहरीली गोलियां बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच जातीं, तो सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे

सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य

असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया

शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष

केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown