Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce News : ‘अब पति-पत्नी वाली फीलिंग नहीं बची…’ रियलिटी शो में बिग बॉस 19 विनर की पत्नी ने किया तलाक का ऐलान
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो में खुलासा किया कि वह और बिग बॉस 18 विनर गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया में हैं।
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce News / Image Source ; X
- आकांक्षा चमोला ने शो में तलाक का खुलासा किया।
- बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।
- कहा- "अब पति-पत्नी वाली फीलिंग नहीं बची।"
एंटरटेनमेंट डेस्क : Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce News : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के पहले ही एपिसोड में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सबको चौंका दिया है। शो में आईं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने शो की जेलर फराह खान और रितेश देशमुख के सामने अपनी निजी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोला है। आकांक्षा ने बताया कि वह और उनके पति ‘अनुपमा’ सीरियल के मशहूर एक्टर और बिग बॉस 18 के विनर गौरव खन्ना एक-दूसरे से तलाकले रहे हैं।
वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce News शो के दौरान आकांक्षा चमोला को अपना एक ऐसा सीक्रेट बताने के लिए कहा गया जो किसी को नहीं पता था। इस पर आकांक्षा ने ‘एक्सपोज कार्ड’ उठाया और बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने कहा, “मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। यह बात अभी तक सामने नहीं आई थी, लेकिन हम पिछले एक साल से इस पर सोच रहे हैं। हमारे बीच कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है, हम एक-दूसरे को अपनाते हैं। लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक साथ नहीं रह सकते क्योंकि हम दोनों का भविष्य अलग है।”
बिग बॉस में थे तभी लिया था फैसला
आकांक्षा ने इशारा किया कि जब गौरव बिग बॉस में थे, उसी समय उन्होंने अलग होने का मन बना लिया था। उन्होंने आगे कहा कि दोनों के माता-पिता के कहने पर वे अलग रह रहे थे ताकि खुद को समझ सकें। घरवाले चाहते थे कि वे आपस में बात करें और पब्लिक इवेंट्स में साथ जाएं ताकि चीजें ठीक हो सकें, लेकिन अब उनके बीच पति-पत्नी वाली कोई फीलिंग नहीं बची है।
परिवारों के लिए भी एक खबर होगी
Lock Upp Season 2 First Episode Akanksha Chamola आकांक्षा ने कहा कि यह बात अब उनके परिवारों के लिए भी एक खबर होगी। आपको बता दें कि गौरव खन्ना टीवी के बड़े स्टार हैं, जिन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 और बिग बॉस सीजन 18 जीता है। वे ‘अनुपमा’ शो में अनुज कपाड़िया के रोल के लिए बहुत मशहूर हैं।
ये भी पढ़ें
- Mahant Sant Ramdas Passes Away: नहीं रहे हनुमानगढ़ी के महंत, निधन पर मुख्यमंत्री की भी आंखें हुई नम, संत समाज में शोक की लहर
- Delhi Woman Porsche Video: ‘ये है असली Desi Baddie’, सिर पर दुपट्टा..हाथ में पोर्श का स्टीयरिंग, देसी अंदाज में निकली महिला, वीडियो देख आप भी रह जाएंग हैरान
- Gold Price Today 24 Carat: 13000 रुपए सस्ता हुआ सोना , चांदी भी 2.40 लाख प्रति किलो, नहीं मिलेगा गहना बनवाने का इससे सुनहरा अवस

Facebook


