7वीं कक्षा की छात्रा से आदिवासी हॉस्टल के चौकीदार ने किया रेप, कई छात्राओं से कर चुका है छेड़छाड़

Ads

7वीं कक्षा की छात्रा से आदिवासी हॉस्टल के चौकीदार ने किया रेप, कई छात्राओं से कर चुका है छेड़छाड़

  •  
  • Publish Date - March 8, 2020 / 03:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

खरगोन: जिले के शाहपुरा स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास से शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल खबर है कि आदवासी छात्रावास के चौकीदार ने 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को हवस का ​शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि चौकीदार यहां रहकर पढ़ाई करने वाली कई और छात्राओं से भी छेड़छाड़ कर चुका है। फिलहाल मामले में पीड़िता की ​शिकायत के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर्रवाई कर रही है।

Read More: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला साहू समाज का प्रतिनिधि मंडल, राज्यसभा में समाज को प्रतिनिधित्व देने सौंपा ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मामला गोगावां थाना क्षेत्र का है, जहां शाहपुरा स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली एक छात्रा से हॉस्टल के चौकीदार ने रेप किया है। इस घटना को लेकर यहां की छात्राओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, मामले में शिकायत के बाद आरोपी चौकीदार शक्ति सिंह फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Read More: बेडरूम में ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी 17 वर्षीय लड़की, मां के आते ही खिड़की से लगा दी छलांग फिर…