कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत पर अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगा प्रशासन, कर्मचारियों का होगा बीमा
कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत पर अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगा प्रशासन, कर्मचारियों का होगा बीमा
भोपाल। कोरोना पाॅजिटिव या संदिग्धों की मौत पर अंतिम संस्कार को लेकर भोपाल प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। ऐसे मरीजों के अंतिम संस्कार का खर्च प्रशासन उठाएगा। अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने भोपाल के दो मुक्तिधाम और दो कब्रस्तान चिन्हित किए हैं।
Read More News: सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आयुक्त ने की कार्रवाई
पाॅजिटिव या संदिग्ध मरीजों का अंतिम संस्कार यहीं हो सकेगा। अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन विश्राम घाट समिति या सब्रस्तान संचालित करने वाली समितियों को पांच-पांच हजार रुपए देगा।
Read More News: सीएम शिवराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे साधु-संतों से, कोविड-19 की चुनौतियां एवं एकात्म बोध विषय पर करेंगे चर्चा
ये राशि अंतिम संस्कार में खर्च होगी। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कोरोना से मौत के बाद परिजनों की परेशानी दूर करने के लिए ये फैसला लिया गया है।
Read More News: राजस्थान में कोरोना के 66 नए मामले और सामने आए, राज्य में 2328 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Facebook


