जनसुनवाई में आवेदकों की शिकायतों के बाद CEO ने एक सप्ताह में पेंशन जारी करने के दिए निर्देश

Ads

जनसुनवाई में आवेदकों की शिकायतों के बाद CEO ने एक सप्ताह में पेंशन जारी करने के दिए निर्देश

  •  
  • Publish Date - December 30, 2020 / 08:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

आलीराजपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संस्कृति जैन ने जनसुनवाई में आवेदकों की शिकायतों को सुना। इस दौरान CEO जैन ने तुरंत संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी एक सप्ताह में पेंशन का लाभ दिलवाया जाए।

Read More News: ‘लव जिहाद’ कानून का कोड़ा तैयार! कांग्रेस ने पूछा- धर्मांतरण के तो खिलाफ हैं, लेकिन नए कानून की आखिर क्या जरुरत क्या थी?

शिव पिता छगनलाल निवासी आलीराजपुर ने आवेदन दिया कि पूर्व में सांस्कृतिक विभाग द्वारा पेंशन दी जाती थी। गत तीन वर्ष से पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा। मदलसिंह पिता भौलिया कनेश विवासी टेमाची ने आवेदन दिया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए समस्त दस्तावेज जमा किए थे किंतु आज तक योजना का लाभ नहीं मिला। जैन ने भू-अभिलेख अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के समस्त दस्तावेज की जांच कर शीघ्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाए।

Read More News: CG Ki Baat: नगरनार में विनिवेश…अपनी फैक्ट्री, अपना प्रदेश! विपक्ष ने पूछा- प्लांट खरीदने के लिए कहां से आएगा पैसा?

CEO की जनसुनवाई में जमीन पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था सहित विभिन्ना समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित विभाग प्रमुख को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Read More News: मोदी और योगी की तस्वीर के साथ किया विदेशी कंपनी के मोबाइल का विज्ञापन, मंत्री के भाई के खिलाफ दर्ज हुआ मामला