नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मंत्रालय के कार्यक्रमों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित आंतरिक ऑडिट पोर्टल शुरू किया और कहा कि विकसित गांवों के बिना विकसित भारत का निर्माण नहीं हो सकता।
मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि कल्याणकारी योजनाएं सही लाभार्थियों तक पहुंचें।
ग्रामीण आंतरिक ऑडिट पोर्टल की शुरुआत यहां दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र के दौरान की गई।
यह सम्मेलन ग्रामीण विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और डिलीवरी प्रणाली को मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा करने पर केंद्रित है।
सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि गांव ‘भारत की आत्मा और शक्ति’ हैं, तथा उनकी समृद्धि देश के विकास के लिए अहम है।
चौहान ने कहा कि यह सम्मेलन विकसित भारत के विजन को हासिल करने की दिशा में ‘टीम इंडिया’ और ‘टीम ग्रामीण विकास’ का संयुक्त प्रयास है।
भाषा संतोष नेत्रपाल
नेत्रपाल